फर्जी आईडी बनाकर किया युवती को ब्लैकमेल
लखीमपुरखीरी, मई 4 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने एक युवक पर मोबाइल छीनने और उसके डाटा से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि युवक ने उसकी फोटो का इस्तेमाल करते हुए फर्जी आईडी बनाई और उसे ब्लैकमेल कर रहा है। फोटो एडिट करके उसने उसकी शादी भी तुड़वा दी। पुलिस ने मदद नहीं मिली तो पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। युवती ने बताया कि 31 जनवरी 2026 की शाम वह चाची के साथ बाजार गई थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक पीछे से आया और उसका मोबाइल छीनकर भाग गया। उसने घटना की सूचना कोतवाली सदर पुलिस को दी। इधर कुछ दिनों बाद उसके मोबाइल नंबर का डेटा चोरी होने और उसी के नाम से फर्जी आईडी बनाई, जिस पर उसकी फोटो लगाकर उसका दुरुपयोग किया। आरोप है कि आरोपी ने उसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.