छपरा, मार्च 24 -- छपरा, हमारे संवाददाता l फर्जी आईडी पर यात्रा करने वाले दो यात्री पकड़े गए। जानकारी के अनुसार, छपरा आईसीपी के उप मुख्य टिकट निरीक्षक सुधाकर मिश्रा गाड़ी संख्या 15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस में सघन टिकट जांच कर रहे थे। जांच के दौरान एस वन कोच की बर्थ संख्या 34, 35, 37 और 38 पर यात्रा कर रहे यात्रियों की आईडी की जांच में गड़बड़ी पाई गई। जांच में सामने आया कि यात्रियों द्वारा प्रस्तुत पहचान पत्र फर्जी थे। एक यात्री का वास्तविक नाम शहाबुद्दीन था, जो कौशर अली के नाम पर यात्रा कर रहा था और उसका आधार कार्ड एडिट किया गया पाया गया। वहीं दूसरा यात्री मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद अब्दुल हक के नाम पर यात्रा कर रहा था। दोनों यात्रियों की पहचान फर्जी पाए जाने पर उन्हें सीवान जंक्शन स्टेशन पर उतार लिया गया और आगे की कार्रवाई के लिए र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.