गाज़ियाबाद, जून 26 -- बीएसआई ने दो फैक्टरियों में छापेमारी की दोनों मामलों में वाद दायर करने की तैयारीट्रांस हिंडन। भारतीय मानक ब्यूरो (बीएसआई) ने हेलमेट बनाने वाली दो फैक्टरियों पर छापेमारी की। फर्जी आईएसआई मार्क वाले 1100 हेलमेट जब्त किए।भारतीय मानक ब्यूरो की गाजियाबाद शाखा की वरिष्ठ निदेशक जी भवानी ने बताया कि साहिबाबाद स्थित आनंद औद्योगिक क्षेत्र में हेलमेट बनाने वाली इकाई पर छापेमारी की गई। इकाई ने बीएसआई के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया था। इकाई में विभिन्न कंपनियों के लिए आईएसआई चिह्न वाले हेलमेट बनाए जा रहे थे। छापेमारी के दौरान यहां से 593 आईएसआई चिह्न वाले हेलमेट जब्त किए गए। वहीं, मेरठ-दिल्ली रोड पर दुहाई औद्योगिक क्षेत्र में हेलमेट बनाने वाली अवैध इकाई पर छापेमारी कर 500 आईएसआई चिह्न वाले हेलमेट जब्त किए गए। दोनों मामलों में ...