बरेली, अप्रैल 29 -- नौकरी का झांसा देकर युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर बारादरी पुलिस ने फर्जी आईएएस युवती और उसकी दो बहनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनमें एक उसकी सगी और दूसरी ममेरी बहन है। उनके कब्जे से नकदी, कार और दस्तावेज समेत तमाम चीजें बरामद हुई हैं। प्रेसवार्ता के दौरान एडिशनल एसपी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में ग्रेटर ग्रीन पार्क की रहने वाली फर्जी आईएएस डॉ. विप्रा शर्मा, उसकी बहन शिखा शर्मा और ममेरी बहन पवन विहार में रहने वाली दीक्षा पाठक शामिल हैं। यह गिरोह युवाओं को यूपी ट्रिपल एससी के जरिये निकलने वाली कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी का झांसा देकर वर्ष 2022 से ठगी कर रहा था। फाइक इंक्लेव में रहने वाली प्रीति लॉयल और उसके साथी आदिल खान, संतोष कुमार व मुशाहिद ने रविवार को इनके खिलाफ 11 लाख की ठगी का आ...