इटावा औरैया, मार्च 23 -- फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने के आरोपी प्रीतम निषाद ने सिर्फ हाईस्कूल तक पढ़ाई की है। जोकि पहले से ही शादी शुदा है, परिजनों के बयानों से कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। प्रीतम के जीजा भानु निषाद ने पूरे मामले पर खुलकर बात करते हुए बताया कि वह मछली का व्यापार करते हैं और प्रीतम की पढ़ाई सिर्फ हाई स्कूल तक ही हुई है। उसने कभी आईएएस की तैयारी नहीं की। फर्जी तरीके से खुद को गोरा-चिट्टा दिखाकर और किराए के इस घर को अपना बताकर उसने गोरखपुर के लोगों को गुमराह किया और शादी कर ली। 11 मार्च को शादी हुई और शादी के दूसरे दिन जब वह पत्नी को यहां लेकर आया, तभी पीछे-पीछे गोरखपुर से लड़की के परिजन भी आ पहुंचे। उन्होंने यहां आकर सच्चाई जानी तो काफी हंगामा हुआ। मारपीट और झगड़े के बाद वे अपनी बेटी को वापस ले गए। प्रीतम पहले भी शादी कर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.