अलीगढ़, मई 20 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। फर्जी आईएएस डॉ. विप्रा शर्मा और उसके परिवार वालों ने अपने रिश्तेदारों को भी चूना लगाया। बारादरी थाने में तीन रिश्तेदारों समेत पांच युवाओं से 45 लाख रुपये की ठगी के आरोप में चार मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। आरोपियों के जाल में फंसे रिश्तेदारों ने उनकी बातों में आकर मकान और ट्रैक्टर तक बेच दिए। फर्जी आईएएस डॉ. विप्रा शर्मा गैंग के खिलाफ लगातार नये मामले सामने आ रहे हैं। अब दो ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें इस गैंग से जुड़े लोगों ने रिश्तेदारों को नौकरी का झांसा देकर उनके मकान व ट्रैक्टर जैसी चीजें तक बिकवा लीं और उन्हें कर्ज के जाल में फंसा दिया। अलीगढ़ में देहली गेट के मोहल्ला छिपैटी स्थित अग्रवाल कूंचा निवासी मुकेश कुमार शर्मा ने ग्रीन पार्क में रहने वाली डॉ. विप्रा शर्मा, उसकी बहन शिखा पाठक और पिता वी...