बरेली, मई 4 -- नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले फर्जी आईएएस गैंग की तीनों बहनों के खिलाफ थाना सुभाषनगर में एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह तीसरी रिपोर्ट है, जिसमें तीनों बहनों पर बीडीओ के पद पर नौकरी का झांसा देकर 21 लाख की ठगी का आरोप लगाया गया है। इससे पहले एक रिपोर्ट बारादरी और एक सुभाषनगर में दर्ज हो चुकी है। गणेशनगर में रहने वाले रामनिवास का कहना है कि वर्ष 2018 में पवन विहार की दीक्षा पाठक उनकी बेटी मनोरमा देवी के साथ पढ़ती थी, जिसके चलते घर भी आना-जाना था। पढ़ाई के बाद उनकी बेटी ने दीक्षा से कोई संपर्क नहीं किया। मगर दिसंबर 2023 में दीक्षा ने सोशल मीडिया के जरिये उनकी बेटी से संपर्क किया। बताया कि उसकी सरकारी नौकरी बीडीओ के पद पर लग गई है। मनोरमा ने बताया कि उसने बीएससी नर्सिंग किया है और भाई ने एमएससी किया लेकिन नौकरी नहीं लगी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.