आगरा, जनवरी 6 -- थाना साइबर क्राइम में एक शिक्षिका द्वारा इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर फोटो वायरल करने के संबंध में शिकायत की गई थी। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले की विवेचना के दौरान इंस्टाग्राम से प्राप्त तकनीकी विवरणों के विश्लेषण व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी को प्रतीक माहेश्वरी निवासी मिरहची द्वारा संचालित किया जा रहा था। एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि प्रकरण में संलिप्त होने पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ अन्य बिंदुओं पर विवेचना प्रचलित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.