फर्जी अस्पतालों के खिलाफ सीएमओ से मिले शिवसेना पदाधिकारी
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 8 -- जनपद में बिना मानकों के संचालित हो रहे निजी अस्पतालों और उपचार के दौरान हो रही मौतों के मामलों पर शिवसेना ने आवाज उठाई है। सोमवार को पश्चिम प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ डॉ. सुनील कुमार तेवतिया से मुलाकात की। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार और फर्जी संस्थानों पर कार्रवाई की मांग की। शिवसेना पदाधिकारियों ने सीएमओ को अवगत कराया कि शहर व देहात क्षेत्रों में कई अस्पताल और मेडिकल सेंटर बिना वैध कागजातों और बिना निर्धारित मानकों के धड़ल्ले से चल रहे हैं। कुछ संस्थानों में लापरवाही के चलते मरीजों की जान जाने के मामले भी सामने आए हैं। मांग की कि सभी निजी अस्पतालों का निरीक्षण कर उनकी पंजीकरण स्थिति, डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.