फर्जी अभिलेख से मदरसा की मान्यता लेने के आरोप में दो गिरफ्तार
आजमगढ़, सितम्बर 30 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना की पुलिस ने मंगलवार को देवकली तारन मोड़ के पास से फर्जी अभिलेख से मदरसा की मान्यता लेने के आरोप दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मदरसा जामिया नूरुल उलूम की मान्यता से संबंधित मुकदमे में पुलिस आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कनिष्ठ-पोर्टल सहायक आमिर हुसैन ने मदरसा जामिया नूरुल उलूम मुबारकपुर की मान्यता से संबंधित प्रकरण में 28 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में मदरसे की स्थायी मान्यता 1998 में प्रस्तुत किए गए अभिलेखों में भूमि संबंधी दानपत्र कूटरचित पाया गया। कूटरचित अभिलेख के आधार पर मदरसे द्वारा आलिया स्तर की स्थायी मान्यता प्राप्त की गई थी। बाद में मदरसे को अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने का तथ्य प्रकाश में आया था। उत्तर प्रदेश मदरसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.