फर्जी अभिलेख से मदरसा अनदुान हड़पने की आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़, जून 16 -- आजमगढ़। अतरौलिया थाना की पुलिस ने फर्जी अभिलेख से मदरसा का अनुदान हड़पने की आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। राज्य विशेष अनुसंधान दल (ईओडब्ल्यू) लखनऊ के निरीक्षक कुंवर ब्रह्मप्रकाश सिंह की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। जांच के दौरान पता चला कि मदरसा फैजेकौशर निस्बां रूकुमलपुर, अतरौलिया के प्रबंधक और शिक्षकों ने आपराधिक षड़यंत्र कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किया। उन्हें वास्तविक अभिलेखों के रूप में प्रयोग करते हुए फर्जी तरीके से शासकीय धनराशि का गबन किया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमे में वांछित अभियुक्ता रेनू यादव पत्नी राकेश कुमार यादव निवासी बनकटा बुजुर्ग थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अंबेडकर नगर को उसके आवास से गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- मदरसा के 7 शिक्षकों का वेतन बंद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.