फर्जी अभिलेख से कराया बैनामा, केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 18 -- बाघराय। थाना क्षेत्र के पंवासी गांव निवासी छविनाथ तिवारी ने न्यायालय में वाद दायर किया। गांव के ही भूमाफिया छविराज गौतम कूटरचित दस्वावेजों के जरिए अपना नाम आधार कार्ड में बदलवाकर छविनाथ पुत्र राम प्रसाद करा लिया। 9 जून 2023 को उसकी जमीन को छविराज ने छविनाथ बनकर गांव के पृथ्वीराज के नाम बैनामा कर दिया। किसान छविनाथ की कुछ दिन पहले मौत हो गई तो वरासत के समय मामले की जानकारी हुई। छविनाथ के बेटे राजेन्द्र कुमार तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामले में छविराज गौतम, पृथ्वीराज, अतुल निवासी पंवासी तथा श्रीराम पाण्डेय, रुपेन्द्र कुमार निवासी हथिगवां के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.