बस्ती, जनवरी 9 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। एसपी अभिनंदन के आदेश पर सोनहा पुलिस ने एक मृत व्यक्ति की पहचान का दुरुपयोग कर फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन की खरीद-फरोख्त करने के मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि मुख्य आरोपी अब्दुल रहमान खान गुजरात के बलसाड़ का निवासी है। उसने वर्ष 2007 में स्वयं को मृतक राम दुलारे चौबे पुत्र रुदनाथ, ग्राम छनवतिया, थाना सोनहा के रूप में दर्शाते हुए फर्जी पहचान बनाई। उसने मूल मतदाता पहचान पत्र को स्कैन और एडिट कर एक नया निर्वाचन कार्ड तैयार कराया। इसी आधार पर उसने फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया। आरोप है कि इन्हीं फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर आरोपी ने मृतक की पैतृक भूमि का वर्ष 2007 में बैनामा कर दिया। जबकि वास्तविक राम दुलारे चौबे की मृत्यु लगभग 30-35 वर्ष पूर्व हो चुकी थी, जिसका उल्लेख पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.