कौशाम्बी, अप्रैल 17 -- करारी इलाके के रहीमपुर मोलानी गांव से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। आरोप है कि यहां के निवासी एक व्यक्ति ने कूटरचित अभिलेखों के सहारे वन विभाग में पूरी नौकरी कर डाली। दामाद ने इसकी शिकायत की तो साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा कायम किया है। इंस्पेक्टर ने जांच शुरू करा दी है। रहीमपुर मोलानी निवासी मो. रजा पुत्र दानिश रजा ने बताया कि उनके ससुर अली अब्बास ने कूटरचित अभिलेखों (शैक्षिक प्रमाण पत्र) के सहारे वन विभाग में चालक की नौकरी हासिल की थी। कुछ साल पहले पूरी नौकरी करके वह सेवानिवृत्त भी हो गए। पीड़ित के मुताबिक जाली अभिलेखों के बूते नौकरी करने की शिकायत उसने आला अधिकारियों से कर दी थी। इसे लेकर आरोपी खार खाया हुआ था। 10 दिसंबर 2025 को अपने चार-पांच साथियों के साथ मिल...