रुद्रपुर, मार्च 9 -- रुद्रपुर। डायल 112 पर फर्जी सूचनाएं पुलिस के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही हैं। रविवार देर रात एक युवक ने नाबालिग के अपहरण की सूचना दी, जिस पर ट्रांजिट कैंप पुलिस मौके पर पहुंची और कार को रोक लिया। जांच में पता चला कि कार में सवार सभी युवक आपस में दोस्त हैं और मजाक कर रहे थे, जिसे लोगों ने अपहरण समझ लिया। पुलिस ने सभी नाबालिगों की काउंसिलिंग कर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं झूठी सूचना देने वाले युवक के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत 10 हजार रुपये का चालान कर कार को सीज कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...