फर्जी अनुशंसा से जाति प्रमाणपत्र जारी करने का आरोप, जांच की मांग
गुमला, जून 5 -- बसिया। बसिया अंचल कार्यालय पर कथित रूप से फर्जी अनुशंसा के आधार पर जाति प्रमाण पत्र जारी करने का आरोप लगा है। चीक बड़ाईक उत्थान समिति के पूर्व अध्यक्ष शशिकांत भगत ने एसडीओ को आवेदन देकर मामले की गोपनीय जांच, दोषियों पर कार्रवाई और जारी प्रमाण पत्रों को निरस्त करने की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कोनबीर निवासी एक महिला स्वयं को समाज का अध्यक्ष बताकर अनुशंसा कर रही है, जबकि उसे ऐसा अधिकार नहीं है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गलत अनुशंसा,फर्जी वंशावली और संदिग्ध दस्तावेजों के आधार पर कुछ लोगों के जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। वहीं चीक बड़ाईक समाज के अध्यक्ष लालू बड़ाईक ने भी मामले की जांच कर गलत पाए जाने पर प्रमाण पत्र निरस्त करने की मांग की है। इधर सीओ नरेश कुमार मुंडा ने कहा कि शिकायत मिली है औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.