बिजनौर, मार्च 11 -- चांदपुर। क्षेत्र के गांव सैंद्ववार निवासी बिजेंदर, वीरेंद्र और पुष्पेंद्र कुमार ने एसडीएम को शिकायत पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर फर्जी अनापत्ति पत्र लगाकर विद्युत ट्यूबवेल कनेक्शन लेने का आरोप लगाया है।शिकायत में बताया गया कि जंगल के खाता संख्या 196, गाटा संख्या 215 में गांव के ही कुमुद राज सिंह, प्रकाश और देवी खातेदार बताए जा रहे हैं, जबकि इस खाते का बंटवारा नहीं हुआ है और सभी लोग आपस में सह-खातेदार हैं। आरोप है कि कुमुद राज सिंह, प्रकाश और देवी ने इसी खाता संख्या पर विद्युत ट्यूबवेल के लिए कनेक्शन का आवेदन किया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उनकी ओर से कोई अनापत्ति पत्र नहीं दिया गया, लेकिन संबंधित लोगों ने कथित रूप से कूटरचित फर्जी अनापत्ति पत्र विद्युत विभाग के समक्ष प्रस्तुत कर दिए हैं। इस मामले की जानकारी पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.