महाराजगंज, जून 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पूर्व डीजीपी व वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर रसूख का जाल बुनकर करीब 63 लाख की ठगी करने वाले आरोपित विनीत सिंह उर्फ विशाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ व विधिक कार्रवाई के बाद आरोपित को न्यायालय भेज दिया गया। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर वांछितों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ठूठीबारी क्षेत्र से ही इस ठगी के आरोपित को दबोच लिया। जांच में सामने आया है कि आरोपित ने फर्जी अधिकारी बनकर कई लोगों से लगभग 63 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस मोबाइल नंबरों, बैंक खातों एवं कॉल डिटेल रिकॉर्ड की गहन जांच में जुटी है।एमकॉम पास है आरोपित, केन्द्रीय कर्मी की तहरीर पर हुई कार्रवाईबांस...