लखनऊ, अगस्त 10 -- निशिकांत त्रिवेदी, संवाददाता,लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आशियाना क्षेत्र के एक कारोबारी को प्लॉट दिलाने का झूठा सपना दिखाकर एक शातिर ने 2 करोड़ 35 लाख 78 हजार 374 रुपये हड़प लिए। आरोपी खुद को आवास विकास परिषद का कर्मचारी और बड़े अधिकारियों का करीबी बताता रहा। भरोसा जमाने के लिए वह फर्जी आवंटन पत्र, कब्जा पत्र और सरकारी मुहरों का खेल खेलता रहा। जब सच सामने आया तो कारोबारी के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीजीआई थाने में रायबरेली निवासी यशवंत सिंह, पूजा एंटरप्राइजेज और समरेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चार्टर्ड अकाउंटेंट के जरिए बढ़ी पहचान

चार्टर्ड अकाउंटेंट के जरिए बढ़ी पहचान आशियाना के रुचि खंड-1 में रहने वाले अविहर्ष शुक्ला कहते हैं कि वर्ष 2023 में उनकी मुलाकात चार्टर्ड अकाउंटेंट अक्षय गुप्ता के माध्यम...