सहारनपुर, नवम्बर 30 -- कोटा निवासी एक व्यापारी से फर्जी अधिकारी बन बीस हजार रुपये की रंगदारी वसूले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोटा निवासी अरशद का कहना है कि एक व्यक्ति ने स्वयं को पीडब्ल्यूडी का अधिकारी बताते हुए फर्म का लाइसेंस व एनओसी दिखाने को कहा तथा प्रतिष्ठान को सील करने की धमकी देते हुए 50 हज़ार रुपये की मांग की। अरशद का कहना है कि जिस पर उसने घबराकर बीस हजार रुपए दे दिए। आरोप है कि उक्त व्यक्ति तीस हजार रुपए और देने की मांग पर अडा रहा। इस दौरान आए पडोसियों ने उसे पहचान लिया। जिसके बाद आरोपी गोली मारने की धमकी दे अपनी कार में बैठकर फरार हो गया। अरशद का यह भी आरोप है कि पुलिस को सूचना देने व एसएसपी को डाक द्वारा शिकायत भेजने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष राजक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.