बिजनौर, अप्रैल 22 -- बिजनौर। जनपद के ग्रामीण इलाकों में अधिकारी बनाकर जमीन कब्जाने का आरोप लगाए है। ग्राम हंसावाला समेत खंजापुर, छील्लौर, धर्मपुरा जदीद और धर्मपुरा कदीर के दर्जनों ग्रामीणों ने डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि कुछ लोग फर्जी प्रशासनिक अधिकारी बनकर किसानों को डरा-धमकाकर उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे कई गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि एक व्यक्ति अपने साथ कुछ लोगों को सरकारी अधिकारी बनाकर गांवों में पहुंचता है। ये लोग खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर छोटे और कमजोर किसानों पर दबाव बनाते हैं। आरोप है कि सरकारी कार्रवाई का भय दिखाकर किसानों से जमीन खाली कराई जाती है या फिर उन्हें औने-पौने दाम पर जमीन बेचने के लिए मजबूर किया जाता है।ग्राम प्रधान पति मदन सिंह ने बताया कि इस तरह की घटनाओं से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.