बिजनौर, जून 20 -- ​बिजनौर। उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य कारोबारियों और व्यापारियों के हित में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यालय से आयुक्त डा. रौशन जैकब द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के आलोक में अब बिजनौर जिले सहित पूरे प्रदेश में खाद्य संवर्ग के सभी राजकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए निरीक्षण के दौरान विभागीय पहचान पत्र पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। ​शासनादेश के अनुसार, खाद्य सुरक्षा विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना गले में विभागीय पहचान पत्र लटकाए किसी भी प्रतिष्ठान या दुकान का निरीक्षण अथवा खाद्य प्रवर्तन संबंधी कार्रवाई नहीं कर सकेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति जांच के नाम पर आपकी दुकान पर आता है और अपना आधिकारिक पहचान पत्र दिखाने में असमर्थ रहता है, तो उसे विभा...