सिद्धार्थ, अप्रैल 13 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है, लेकिन इसके पहले ही साइबर ठगों और जालसाजों ने जिले में अपनी सक्रियता तेज कर दी है। परीक्षा परिणाम को लेकर उत्सुक छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को ठगने के तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामले में एक व्हाट्सएप ग्रुप में हाईस्कूल परीक्षा का कथित अंकपत्र तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, जांच में अंकपत्र फर्जी निकला। इसी तरह छात्रा को फेल बताकर बोर्ड ऑफिस के नाम पर रकम ऐंठने के प्रयास की भी शिकायत डीआईजी से की गई है। वायरल अंकपत्र में अनुराग पांडेय नाम के छात्र का रिजल्ट पहले ही जारी होने का दावा किया गया। अंकपत्र देखने में बिल्कुल असली जैसा प्रतीत हो रहा था, जिससे कई लोग भ्रमित हो गए। हालांकि, जब इसकी गहन जांच की गई तो यह पूरी तरह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.