फर्जी अंकपत्र पर नौकरी पाने के आरोप में दो पंचायत शिक्षकों पर एफआईआर
बगहा, अगस्त 8 -- बगहा, हमारे संवाददाता। फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोप में बगहा-1 प्रखंड के दो पंचायत शिक्षकों के खिलाफ बगहा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के निर्देश पर हुई जांच और प्रमाणपत्रों के सत्यापन में संबंधित अंकपत्र फर्जी पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद दोनों आरोपी शिक्षक अपने घर से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, बगहा-1 प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवका टोला, बड़गांव में कार्यरत पंचायत शिक्षक राजेश प्रसाद यादव और राजकीय मध्य विद्यालय बड़गांव की पंचायत शिक्षिका शांति मिश्रा पर फर्जी मध्यमा (संस्कृत) अंकपत्र और प्रशिक्षण प्रमाणपत्र के आधार पर नियुक्ति पाने का आरोप है। निगरानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.