फर्जी अंकपत्र पर नौकरी कर रही शिक्षिका बर्खास्त
आजमगढ़, जून 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। कूटरचित बीएड के अंकपत्र से नौकरी कर रही शिक्षिका की सेवा समाप्त कर दी गई है। वह नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बदरका में तैनात थी। शिक्षिका की ओर से आहरित वेतन की रिकवरी के निर्देश दिए गए हैं। सदर क्षेत्र के भदुली निवासी शंकर प्रसाद योगाचार्य ने मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि नगर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक में तैनात सहायक अध्यापिका रीता गौड़ ने कूटरचित बीएड अंकपत्र और प्रमाणपत्र के आधार पर नियुक्ति प्राप्त की है। शिकायत के साथ स्वामी देवानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मठलार (देवरिया) से सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त पत्र भी संलग्न किया गया था। जिसमें वर्ष 2003 के बीएड अंकपत्र का अनुक्रमांक 192735 महाविद्यालय के अभिलेखों में दर्ज नहीं होने तथा अंकपत्र को महाविद्यालय से निर्गत न किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.