फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, 1800 मेडिकल स्टोरों का सत्यापन आज से
बिजनौर, मई 1 -- बिजनौर। बिजनौर में कोडीन सिरप की अवैध बिक्री और लाइसेंस धारकों की जगह दूसरे लोगों द्वारा स्टोर संचालित करने के मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इसे देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग आज से जिले के सभी 1800 पंजीकृत होलसेल मेडिकल स्टोरों का सघन सत्यापन शुरू कर रहा है। सत्यापन में इन बिंदुओं पर फोकस रहेगा, कि स्टोर उसी पते पर संचालित है या नहीं, जिसके नाम लाइसेंस है। लाइसेंस धारक की उपस्थिति देखी जाएगी, कि स्टोर पर पंजीकृत व्यक्ति खुद मौजूद है या उसकी आड़ में कोई और काम कर रहा है। किराएनामा और अन्य वैध दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी। औषधि निरीक्षक उमेश भारती ने बताया कि कोडीन सिरप के मामले सामने आने के बाद मुख्यालय के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 60 मेडिकल स्टोरों का सत्यापन पूरा कर लिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.