पीलीभीत, अगस्त 21 -- पीलीभीत। मायके में रह रही पत्नी के सिमकार्ड से फर्जीवाड़ा कर आधार कार्ड में संशोधन करवा दिया। जानकारी होने पर विवाहिता के भाई ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई। एसपी के आदेश पर गजरौला पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मामले का विवरण थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सरदारनगर निवासी अंकित राठौर ने थाना गजरौला में एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी बहन का विवाह थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम सुहास निवासी संतोष राठौर के साथ हुआ था। बहन का एक दो साल का पुत्र भी हैं। दहेज उत्पीड़न करने पर पूर्व में बहन की ओर से पति के खिलाफ थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

सिम कार्ड का दुरुपयोग उसकी बहन के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर बंद हो गया था। बाद में आरोपी पति संतोष राठौ...