फर्जीवाड़ा करने वालों की संपत्ति पर पुलिस की नजर
बागपत, जून 18 -- बागपत। एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने असली रॉयल्टी दस्तावेज में हेरफेर कर फर्जी रॉयल्टी तैयार करने और फर्जी आईएसटीपी (इंटर स्टेट ट्रांजिट पास) बनाकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया था। बुधवार को बागपत कोतवाली पुलिस ने इन आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने गैंग के सदस्यों की प्रॉपर्टी और उनके बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों को कहना है कि गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के बाद धोखाधड़ी से अर्जित संपत्ति को निरुद्ध कराया जाएगा। एसटीएफ के एएसपी ब्रिजेश सिंह के नेतृत्व में गत दिवस बागपत में बड़ी कार्रवाई हुई थी। एसटीएफ टीम ने खनन की रॉयल्टी में हेरफेर कर फर्जी दस्तावेज और आईएसटीपी का इस्तेमाल कर सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचाने वाले गैंग के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.