फर्जीवाड़ाः फर्जी नंबर प्लेट और बदले चेसिस नंबर पर दौड़ रहा डंपर पकड़ा
बिजनौर, मई 11 -- बिजनौर। यातायात पुलिस ने रविवार शाम चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध डंपर को पकड़कर बड़ा खुलासा किया है। जांच में डंपर पर लगी नंबर प्लेट और चेसिस नंबर फर्जी पाए गए। मामले में वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक रवि कुमार नैन रविवार शाम करीब आठ बजे नगीना बाईपास तिराहा किरतपुर रोड पर पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान बिजनौर शहर की ओर से एक डंपर आता दिखाई दिया, जिसकी नंबर प्लेट संदिग्ध प्रतीत हो रही थी। पुलिस टीम ने वाहन को रोककर जांच की। डंपर पर लगी नंबर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर एचआर37ई-9729 अंकित था। ई-चालान एप के माध्यम से वाहन का विवरण निकाला गया तो पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद वाहन पर अंकित चैसिस नंबर का मिलान किया गया, जिसमें बड़ा अंतर सामने आया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.