सीतामढ़ी, जनवरी 10 -- सीतामढ़ी। जिले में वर्ष 2006 से मई 2015 तक फर्जीवाड़ा कर विभिन्न नियोजन इकाइयों के तहत नियोजित 105 शिक्षकों के विरुद्ध अब तक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा एफआईआर दर्ज कराया जा चुका है। साथ ही निगरानी द्वारा उक्त शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए प्राथमिक शिक्षा निदेशक को थाना कांड संख्या के साथ सूची भी भेजी जा चुकी है। हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में नियोजित शिक्षकों के नियोजन की वैधता व सर्टिफिकेट की जांच निगरानी अन्वेषण ब्यूरो कर रही है। इस दौरान ब्यूरों के तत्कालीन सीतामढ़ी निगरानी कैंप कार्यालय में स्थापना डीपीओ कार्यालय द्वारा नियोजन इकाईयों से प्राप्त संबंधित शिक्षकों के सर्टिफिकेट का फोल्डर उपलब्ध कराया गया था। निगरानी को शिक्षकों के फोल्डर उपलब्ध कराने में भी काफी दिनों तक जिले में टालमटौल हुआ। विश्वस्त स...