मुजफ्फर नगर, जनवरी 20 -- मुजफ्फरनगर। ढाई बीघा जमीन का फर्जी तरीके से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैनामा कराने के मामले में खालापार पुलिस ने गवाह को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सहारनपुर के बडगांव निवासी राजसिंह ने 22 दिसम्बर को खालापार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके छोटे भाई मुलचंद की 15 फरवरी 2002 को मौत हो गयी थी। मुलचंद के नाम ढाई बीघा जमीन थी। आरोपी ओमवीर ने खुद को मुलंचद दर्शाते हुए सचिन निवासी कछौली के नाम जमीन का फर्जी बैनामा कर दिया था। इस मामले में उसके साथ कई लोग शामिल थे। फर्जीवाडे में खालापार पुलिस ने गवाह बने आरोपी मिंटु निवासी सैदनगला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ओमवीर को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार की जेल भेज दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...