गाज़ियाबाद, जून 12 -- -असली पॉलिसी धारक ने जब रकम मांगी तब हुआ खुलासा ट्रांस हिंडन, संवाददाता। साहिबाबाद थाना क्षेत्र स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा से फर्जीवाड़ा कर एक शातिर ने 20 लाख रुपये ऋण ले लिया। जिसकी पॉलिसी पर ऋण लिया गया, उसने रकम की मांग की तब मामला खुला। मामले में अदालत के आदेश पर साहिबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

फर्जीवाड़े की प्रक्रिया शाखा की वरिष्ठ प्रबंधक रेखा भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि निगम की हरियाणा की फरीदाबाद शाखा में दीपिका शर्मा पुत्री नरेंद्र पाल की एक पॉलिसी संचालित थी। इस पॉलिसी को 2017 में फर्जीवाड़ा कर दीपिका शर्मा (पुरुष) के नाम से फरीदाबाद से राजेंद्र नगर शाखा में स्थानांतरित करवाया गया। इसके बाद दो बार में पॉलिसी पर 20 लाख रुपये का ऋण ले लिया। ऋण की रकम को दिल्ली स्थित बैंक में दीपिका शर्...