वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल-डिस्कॉम के चार और तकनीशियन (टीजी-2) को फर्जी तरीके से सरकारी नौकरी हांसिल के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित तकनीशियन मिर्जापुर जोन में तैनात थे और चारों विद्युत वितरण खंड-चुनार में काम कर रहे थे। तकनीशियनों पर अपने स्थान पर सॉल्वर को बैठाकर परीक्षा उत्तीर्ण कराने का आरोप है। सस्पेंड किए गए तकनीशियन आशीष कुमार, अनूप कुमार सिंह, महेशवर सिंह और राही प्रताप सिंह को मिर्जापुर जोन के मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इससे पहले शनिवार को विद्युत वितरण खंड प्रथम चंदौली के अवर अभियंता अभिषेक सिंह और सोनभद्र (राबर्ट्सगंज) के विद्युत परीक्षण खंड में तैनात तकनीशियन रितेश सिंह पटेल को निलंबित किया गया था। विद्युत सेवा आयोग के अध्यक्ष की जांच रिपोर्ट के बाद यूपी पावर कॉर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.