मुजफ्फरपुर, मई 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) ने फर्जीवाड़ा पकड़ने के बाद दो निर्माण कंपनियों को डिबार कर दिया है। दोनों निजी निर्माण कंपनियों ने गलत दस्ताबेज लगाकर टेंडर हासिल करने का प्रयास किया। तकनीकी जांच में दोनों की कारगुजारी सामने आ गई। इसके बाद बियाडा के उप महाप्रबंधक तकनीकी नॉर्थ ने डिबार करने का आदेश जारी किया है। साथ ही जमानत राशि जब्त कर दोनों कंपनियों को एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया। दरअसल, मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र के प्ल एंड प्ले शेड परिसर स्थित फेज 10 से 12 तक में सड़क व ड्रेनेज सिस्टम को विकसित करना था। साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग और ट्यूबेल स्थापित करना था। सड़क निर्माण और ड्रेनेज सिस्टम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग व ट्यूबेल स्थापित करने के लिए दो अलग-अलग निविद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.