मेरठ, अप्रैल 17 -- मवाना कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में स्थित भारतीय खाद्य एवं रसद विभाग और मवाना सहकारी क्रय-विक्रय समिति के केन्द्रों पर गेहूं खरीद शुरू हो गई है। इस वर्ष सरकार द्वारा गेहूं खरीद की प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है, जिसके तहत किसानों की आई स्कैन के माध्यम से पहचान की जा रही है। इसके साथ ही किसान का फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकृत होना भी अनिवार्य कर दिया गया है। इन दोनों केन्द्रों पर अब तक केवल 47 कुंतल की खरीद हो चुकी है। इस बार सरकार किसान से 2585 रुपये प्रति कुंतल दाम पर गेहूं खरीद रही है। किसानों की आई स्कैन की नई प्रणाली का उद्देश्य फर्जीवाड़े को रोकना और वास्तविक किसानों को ही खरीद प्रक्रिया का लाभ दिलाना है। आई स्कैन के जरिए किसान की पहचान सुनिश्चित की जा रही ह...