मुजफ्फरपुर, जून 17 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में हुए फर्जीवाड़े को लेकर जिला पुलिस की विशेष टीम ने कार्रवाई तेज कर दी है। मिठनपुरा के चैपमैन स्कूल केंद्र पर अभ्यर्थी पंकज कुमार यादव को कान में ब्लूटूथ इयरबड और शर्ट में माइक्रोफोन के साथ पकड़े जाने के बाद इस बड़े रैकेट का खुलासा हुआ था। अब पुलिस की विशेष टीम कड़ियों को जोड़ते हुए पटना, भोजपुर और हाजीपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है。 यह भी पढ़ें- फर्जीवाड़ा मामले में पटना, भोजपुर और हाजीपुर में छापेमारीजांच के नतीजे जांच में इस खेल में शामिल चार नए बड़े शातिरों को चिन्हित किया गया है। चौंकानेवाली बात यह है कि इस सिंडिकेट के तार सरकारी तंत्र से जुड़े हैं। फरार आरोपियों में हाजीपुर बिजली विभाग का एक कर्मी (सेंटर...