फर्जीवाड़ा मामले के आरोपित पटना से गिरफ्तार
गया, सितम्बर 7 -- आमस थाने की पुलिस ने जमीन फर्जीवाड़े के मामले में फरार चल रहे आरोपित शंभू सिंह को बिहटा के गुरुदासपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया। वर्ष 2022 में गया निवासी स्व. प्रमोद मिश्रा ने शंभू सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ जमीन फर्जीवाड़े की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तब से वह फरार था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। घर पर होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले के कई आरोपित पहले ही कोर्ट से जमानत ले चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.