अंबेडकर नगर, जनवरी 30 -- आवासीय पट्टा देने की कवायद में खुली पोल बिहार से मजदूरी करने आए व्यक्ति के साथ मिल कर्मचारियों ने किया खेल मरथुआ सरैया के ग्रामीणों ने डीएम से की पूरे मामले की शिकायत अम्बेडकरनगर, संवाददाता। विकास खंड कटेहरी के अधिकारियों व कर्मचारियों की बड़ी जालसाजी उजागर हुई है। बिहार प्रांत के पूर्वी चंपारण निवासी एक व्यक्ति को मरथुआ सरैया ग्राम पंचायत का निवासी होने का अभिलेख तैयार कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की कूट रचना सामने आई है। मामले का खुलासा तब हुआ जब आवासीय पट्टा देने के लिए गांव में भूमि की तलाश शुरू हुई। इसके बाद से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। डीएम अनुपम शुक्ल से ग्राम पंचायत निवासी रोहित पांडेय ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ मुलाकात की। शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके ग्राम पंचायत में बिहार प्रांत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.