मुरादाबाद, फरवरी 22 -- नागफनी थाना पुलिस ने भोजपुर के गांव सिरसवां हरचंद्र निवासी पूरन सिंह, उसकी पत्नी विनोद कुमारी, बेटे आकाश समेत 11 लोगों पर धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर गांव सिरसवां हरचंद निवासी राजेश कुमार की तहरीर पर लिखा गया है। दर्ज रिपोर्ट में राजेश कुमार ने बताया कि मानपुर क्षेत्र विकास समिति का पंजीकरण फर्म सोसायटी एंड चिट्स का दफ्तर नागफनी में है। इस सोसायटी ने सिरसवा हरचंद्र में विद्या निकेतन इंटर कालेज संचालित करता है। आरोप लगाया कि सिरसवा हरचंद्र निवासी पूरन सिंह, उनकी पत्नी विनोद कुमारी, बेटा आकाश, अमित कुमार, हरिओम, बीजना निवासी दौलत सिंह, मलवाड़ा निवासी सुनील कुमार व दुष्यंत कुमार, छजलैट के गांव सलेमपुर खास निवासी वीरेंद्र सिंह व उनकी पत्नी सोनी यादव ने साजिश के तहत धोखाधड़ी करके क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.