लखनऊ, जून 3 -- अधीनस्थ न्यायिक कर्मचारी सहकारी आवास समिति लिमिटेड के पूर्व सहायक सचिव पर फर्जीवाड़े का आरोप लगा है। आरोप है कि अध्यक्ष की मौत के बाद फर्जी साइन से नियुक्ति पत्र पर सचिव बनकर करीब 22 हजार वर्गफुट जमीन का सौदा कर दिया। न्यायालय में लगाए गए नियुक्ति पत्र जांच में फर्जी निकले। पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर के आदेश पर मदेयगंज पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अहिबरनपुर निवासी मुन्ना लाल मौर्या अधीनस्थ न्यायिक कर्मचारी सहकारी आवास समिति लिमिटेड के सचिव हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 1994 में शफीक अहमद निवासी न्यू मदेयगंज खदरा को समिति का सहायक सचिव नियुक्त किया गया था। यह भी पढ़ें- चार्ज व अभिलेख नहीं सौंपने पर सेवानिवृत्त अनुरेखक पर मुकदमा शफीक को समिति की भूमि बेचने या विक्रय अनुबंध करने का अधिकार नहीं था। वर्...