विकासनगर, दिसम्बर 13 -- विकासनगर। भारतीय जनता पार्टी आनुषांगिक मोर्चों के नवनियुक्त अध्यक्षों का शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। विकासनगर की पहाड़ी गली चौक में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विनायक नौटियाल का स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया और संगठन के समर्थन में नारेबाजी की। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनायक नौटियाल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। युवाओं को संगठन की रीढ़ बनाकर भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा आगामी समय में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएगा। अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनने पर खालिद मंसूरी का विकासनगर पहुंचने पर ढोल...