फर्जीवाड़ा कर फाइनेंस कराया मोबाइल, केस
वाराणसी, जून 19 -- वाराणसी। एक युवक के नाम पर फर्जी तरीके से मोबाइल फाइनेंस कराकर 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी में लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। नई बस्ती पांडेयपुर निवासी सलीम ने पुलिस को बताया कि पंचक्रोशी मार्ग स्थित एक मोबाइल दुकान के संचालक राहुल जायसवाल ने धोखाधड़ी की है। उसकी फोटो और दस्तावेजों का दुरुपयोग कर 1 नवंबर 2023 को होम क्रेडिट से 90 हजार रुपये का मोबाइल फाइनेंस कराया। फाइनेंस के तहत सैमसंग फ्लिप-5 फोल्ड मोबाइल खरीदा गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह फाइनेंस उसकी जानकारी और सहमति के बिना कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.