मुरादाबाद, नवम्बर 18 -- सिविल लाइंस थाना पुलिस ने रामगंगा विहार फेज-1 निवासी आशीष अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया है। यह मुकदमा उनकी ही नौकरानी की तहरीर पर कोर्ट के आदेश पर लिखा है। इसमें उसने आशीष अग्रवाल पर धोखे से उसका पहचान पत्र लेकर बैंक खाता खोलकर 4 करोड़ का लेनदेन करने का आरोप लगाया है। थाना सिविल लाइंस के हिमगिरी कालोनी निवासी नील देवी पत्नी हरिशंकर के अनुसार वह लोगों के घरों में झाड़ू, पोछा का कार्य करते हैं। पीड़िता के अनुसार साल 2014 में उसने रामगंगा विहार फेज 1 में किराये पर रहने वाले आशीष अग्रवाल के यहां वह झाड़ू-पोछा का काम करती रही थी। उसे रखते समय आशीष अग्रवाल ने उसका आधार कार्ड और फोटो यह कहकर लिया था कि नौकरी पर रखते समय इन चीजों की जरूरत है। बाद में पीड़िता ने फरवरी 2016 में आशीष के यहां से काम छोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.