गाज़ियाबाद, दिसम्बर 13 -- मोदीनगर। कस्बा पतला स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में कई लोगों के खाते से धोखाधड़ी कर 64 लाख रुपये निकालने वाले बैंककर्मी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि कस्बा पतला के लोगों ने शिकायत दी थी कि पंजाब एंड सिंध बैंक में धोखाधड़ी कर उनके खाते से रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद जांच में मामला सही पाया गया और निवाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसीपी ने बताया कि शनिवार को आरोपी बैंक कर्मचारी सोमिल तिवारी निवासी कानपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शेयर बाजार में ट्रेडिंग करता था। इसके चलते उस पर काफी कर्ज हो गया था। कर्ज उतारने के लिए फर्जी तरीके से आरटीजीएस ,लूज चेक के माध्यम से पैसे निकाल लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.