नोएडा, मई 8 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। फेज-1 थाना क्षेत्र स्थित प्राइवेट कंपनी के खाते से कर्मचारी ने फर्जीवाड़ा कर पांच लाख रुपये का गबन कर लिया। कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक ने आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-3 स्थित कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक नीलेश जैन ने बताया कि कंपनी में मानस नामक कर्मचारी सोशल मीडिया एक्सीक्यूटिव के पद पर जुलाई 2024 से कार्यरत है। कुछ दिन पहले कंपनी के संज्ञान में आया कि मानस ने गलत तरीके कंपनी के रुपये अपने रिश्तेदारों मां, भाई और मित्र के खाते में ट्रांसफर कर रहा है। वह लगभग पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर चुका है। यह भी पढ़ें- 13 लाख की लूट की कहानी निकली झूठी, कर्मचारी पर गबन का केस दर्ज इसके संबंध में जब मानस से बात की तो उसने लिखित में गबन का आरोप स्वीकार किया और जल्द रुपये वापस करने का आश्वासन दिया। आर...