पूर्णिया, अप्रैल 26 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। जिले में अवैध नर्सिंग होम संचालन को लेकर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के संयुक्त आदेश के आलोक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों तथा संबंधित संबंधित थाना अध्यक्ष की संयुक्त टीम द्वारा लगातार जांच की जा रही है। बनमनखी में चल रहे निजी नर्सिंग होम, निजी जांच घर, दवाखाना एवं विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की गहन जांच की गयी। जांच के क्रम में पाया गया कि बनमनखी में महर्षि मेही सेवा सदन बिना डॉक्टर के अवैध रूप से चल रहा था। यह भी पढ़ें- दस्तावेज नहीं बायसी में भी क्लिनिक सील जांच की सूचना मिलने पर नर्सिंग होम के संचालक द्वारा बाहर से ताला लॉक कर दिया गया था। मौके पर जांच ...