फरेन नाले के पुल के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी
गोरखपुर, मई 18 -- मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा बंजारी टोला स्थित फरेन नाले के पुल के नीचे सोमवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान चौरीचौरा थाना क्षेत्र के अवधपुर निवासी 30 वर्षीय लालबहादुर निषाद पुत्र स्वर्गीय रामनाथ निषाद के रूप में हुई। वह तीन बहनों में इकलौता भाई था।परिजनों के अनुसार लालबहादुर की शादी कुछ समय पहले माल्हनपार क्षेत्र में हुई थी, लेकिन पति-पत्नी के संबंध ठीक नहीं चल रहे थे। दोनों के बीच तलाक का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। यह भी पढ़ें- छौड़ाही के बहियार में युवक का शव मिला मृतक ने कुछ दिन पहले अपनी पैतृक जमीन भी बेची थी। घटनास्थल के पास पुल पर उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.