गोरखपुर, मई 19 -- मोतीराम अड्डा/चौरीचौरा। हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा बंजारी टोला स्थित फरेन नाला पुल के नीचे सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला। युवक की हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से नाराज परिजनों और शुभचिंतकों ने मोतीराम अड्डा पुलिस चौकी का घेराव कर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को वहां से हटाया। यह भी पढ़ें- सीडीआर से हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थीमृतक की पहचान मृतक की पहचान चौरीचौरा थाना क्षेत्र के अवधपुर निवासी 30 वर्षीय लालबहादुर निषाद पुत्र स्वर्गीय रामनाथ निषाद के रूप में हुई। पुलिस ने पारिवारिक विवाद, मोबाइल कॉल डिटेल और आर्थिक लेनदेन समेत विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू क...