फरेंदा साइडिंग से ओवरलोड वाहनों के संचालन पर जताई चिंता
गोरखपुर, जून 10 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को आरटीओ प्रशासन से मुलाकात कर फरेंदा साइडिंग से ओवरलोड वाहनों के संचालन का मुद्दा उठाया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष अजय कुमार ओझा ने किया। उन्होंने बताया कि फरेंदा साइडिंग से लगातार ओवरलोड गाड़ियां सड़कों पर संचालित की जा रही हैं, जिससे नियमों का उल्लंघन हो रहा है और अन्य वाहन संचालकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। आरटीओ प्रशासन अरुण कुमार ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में विजय मिश्रा, धर्मवीर यादव, योगेंद्र यादव, दिनेश दुबे, संजय यादव, वी. श्रीवास्तव, मनीष यादव और चुन्नू यादव शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.