फरेंदा में जंगल की ओर गई किशोरी की कुएं में डूबने से मौत
कोडरमा, जून 18 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के फरेंदा गांव में एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालिका की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी राजेश सिंह की पुत्री तितली कुमारी (12 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार, बुधवार अपराह्न तितली अपनी कुछ सहेलियों के साथ गांव से सटे जंगल की ओर महुआ के फूल खाने गई थी। इसी दौरान जंगल में स्थित एक कुएं के पास उसका पैर अचानक फिसल गया, जिससे वह कुएं में जा गिरी। कुएं में अधिक पानी होने के कारण वह डूब गई और उसकी मौत हो गई。
घटना की जानकारी घटना के बाद उसके साथ मौजूद अन्य बच्चियों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा काफी प्रयास के बाद तितली को कुएं से बाहर निकाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.